कटनी

60 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त, बड़वारा पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने एक आरोपी को 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बड़वारा थाना प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि विगत 5 अक्टूबर को भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि ग्राम लखाखेरा बैरागी हार पुरानी डामर की पक्की सडक़ के पास एक व्यक्ति नीले रंग की बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक के गुम्मों में बड़ी मात्रा में शराब लेकर ग्राहकों के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगाए जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम समय लाल कोल पिता सोनेलाल कोल निवासी छुहाई टोला चंदिया थाना चंदिया बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से चार प्लास्टिक के गुम्मे बरामद किए। प्रत्येक गुम्मे में करीब 15 लीटर शराब भरी थी। जांच में 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर शराब और मोटरसाइकिल जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक पवनराज, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button