Top-5इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

त्योहारों में बिजली हादसे रोकने पावर हाउस में कार्यशाला, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर एफआईआर तक की चेतावनी

500 अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण,

500 अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण,

जबलपुर, यश भारत। नवरात्रि और दशहरा के दौरान विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित त्योहार आयोजन को लेकर सोमवार शाम जेयू पावर हाउस में करीब 500 अधिकारी-कर्मचारियों की विशाल कार्यशाला आयोजित की गई। अधीक्षण यंत्री संजय अरोरा के नेतृत्व में हुई करीब चार घंटे की कार्यशाला में आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर लाइनमैन, टेस्टिंग असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियंता और कार्यपालन अभियंता शामिल हुए। कार्यशाला में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से त्योहारों के दौरान विद्युत दुर्घटनाओं के संभावित कारणों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा  ने  निर्देश दिए गए कि शहर के प्रत्येक दुर्गा पंडाल पर एक लाइन कर्मचारी की नियुक्ति की जाए। यह कर्मचारी पंडाल समिति, लाइट डेकोरेटर और पुलिस के पंडालवार नियुक्त नोडल अधिकारी के साथ समन्वय करेगा।

1791211197 WhatsApp Image 2026 10 05 at 20.05.55 (1)

पंडालों में ट्रांसफार्मर, पोल, केबल और विद्युत तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

1791211205 WhatsApp Image 2026 10 05 at 20.05.55

सभी अधिकारियों को थाना स्तर पर होने वाली शांति समिति की बैठकों में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए। विद्युत सुरक्षा संबंधी तीन पेज का परिपत्र भी अधिकारियों को सौंपा गया, जिसे समितियों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।विद्युत कंपनी ने पंडाल समितियों, टेंट संचालकों और विद्युत डेकोरेशन से जुड़े लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। विभाग ने पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से त्योहारों को सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button