Top-5जबलपुरमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान, देखे वीडियो …..

जबलपुर, यशभारत। डुमना रोड पर शनिवार शाम चंडी टोला के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुलने से चालक युवक की जान बच गई। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार शाम करीब 4 बजे कार क्रमांक GJ38BB3178 डुमना एयरपोर्ट की ओर से आ रही थी। चंडी टोला के पास अचानक कार लहराने लगी और देखते ही देखते सड़क पर पलट गई। कार के पलटते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

गनीमत रही कि जिस समय कार अनियंत्रित होकर पलटी, उस दौरान सड़क पर कोई दूसरा वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में कार का अगला और अन्य हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। एयरबैग खुलने के कारण चालक को गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि कार चला रहा युवक विजय नगर निवासी है और वह अपने जीजा की कार लेकर डुमना की ओर गया था। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को देखकर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर चिंता जताई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन से नियंत्रण हटने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस कार चालक से भी घटना के संबंध में जानकारी ले रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डुमना रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था और वाहनों की गति पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में गंभीर हादसों को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button