ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत, मासूम बच्ची गंभीर घायल

धार,यशभारत। मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर में महू-नीमच फोरलेन स्थित पिटगारा चौराहे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिटगारा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
नाराज लोगों ने हाईवे पर किया चक्काजाम
दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर महू-नीमच फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले चक्काजाम के कारण रतलाम-इंदौर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को
गंभीर रूप से घायल हुई मासूम बच्ची
हादसे में एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल बच्ची को तत्काल बदनावर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से लोग जाम में फंसे रहे। घटना की सूचना मिलते ही बदनावर थाना प्रभारी अमित कुशवाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और यातायात को सुचारू कराने की कोशिश शुरू की। पुलिस टीम ने मौके पर स्थिति को संभालने के साथ ही घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना रहा। वहीं घायल बच्ची का बदनावर के सिविल अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस की मौजूदगी में हाईवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य कराने के प्रयास किए गए। हादसे के कारण रतलाम-इंदौर मार्ग पर काफी देर तक आवाजाही प्रभावित रही।







