दुकानों से गलियों तक बिक रही शराब, नई बस्ती में पुलिस की दबिश , 50 हजार की अवैध शराब बरामद, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। नई बस्ती में कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत 50 हजार रूपए आंकी गई है। यह शराब किसकी है और किस शराब दुकान से लाकर कहां ले जाई जा रही थी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मामला सामने आने के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि इतनी मात्रा में शराब यहां तक कैसे पहुंची और इसका स्रोत क्या था। शराब वैध माध्यम से लाई गई थी या फिर किसी कथित अवैध सप्लाई से इसका संबंध है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस कार्रवाई के बाद इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हडक़म्प मच गया है। जानकारी के अनुसार विगत शाम पुलिस को मुखबिरों से नई बस्ती में अवैध शराब के विक्रय की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी। दबिश के दौरान एक नाबालिक से 558 पाव यानि 104 लीटर देशी शराब जब्त की गई। जिसकी कीमत 50 हजार रूपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबाकरी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।







