कटनी

चार साल पुराने मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने हीरागंज से दबोचा

कटनी, यशभारत। कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी आधारकाप निवासी राज प्रजापति पिता ओमप्रकाश प्रजापति को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2022 के एक मामले सहित दो प्रकरणों में फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे हीरागंज के पास से पकड़ा। लंबे समय से फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय ने विशेष टीम गठित कर फरार वारंटियों की तलाश शुरू कराई थी। पुलिस के अनुसार राज प्रजापति के खिलाफ अमाननीय न्यायालय विनोद कुमार चौधरी जेएमएफसी द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके अलावा सुश्री चित्रांगदा मण्डलोई पंचम सिविल जज कनिष्ठ खण्ड के न्यायालय से भी गिरफ्तारी वारंट जारी था। आगामी त्योहारों को देखते हुए थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे आरोपियों की जानकारी जुटाकर लगातार उनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button