कटनी

झाड़ू हाथ में लेकर सड़क पर उतरे अफसर और जनप्रतिनिधि

बस स्टैंड में गांधी जयंती पर श्रमदान स्वच्छता मित्रों का सम्मान और नागरिकों को दिलाई शपथ

झाड़ू हाथ में लेकर उतरे अफसर और जनप्रतिनिधि

बस स्टैंड में गांधी जयंती पर श्रमदान

स्वच्छता मित्रों का सम्मान और नागरिकों को दिलाई शपथIMG 20261002 WA0067

IMG 20261002 WA00711 IMG 20261002 WA00701 IMG 20261002 WA00711 1

कटनी, यशभारत। गांधी जयंती पर बस स्टैंड परिसर का नजारा बदला हुआ नजर आया। आमतौर पर प्रशासनिक बैठकों और कार्यक्रमों में नजर आने वाले अधिकारी और जनप्रतिनिधि यहां हाथ में झाड़ू लेकर सफाई करते दिखाई दिए। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में हुए श्रमदान के जरिए सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को लेकर नागरिक भागीदारी का संदेश दिया गया। इस दौरान शहर की सफाई व्यवस्था में रोजाना जुटे स्वच्छता मित्रों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में महापौर प्रीति सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी निगमायुक्त हरसिमरनप्रीत कौर तथा अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों के साथ बस स्टैंड परिसर एवं आसपास श्रमदान किया। हाथों में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की गई और एकत्र कचरे को व्यवस्थित तरीके से हटाया गया। नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने और निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने के लिए जागरूक किया गया।

रोज शहर साफ रखने वालों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में स्वच्छता मित्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रोज सुबह से शहर की सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने वाले इन कर्मियों के श्रम और सेवाभाव को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। गांधी जयंती पर श्रम की गरिमा के साथ सफाईकर्मियों के योगदान को सम्मान देने का संदेश भी सामने आया।
महापौर ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने, कचरे का उचित निपटान करने और स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। गांधीजी के स्वच्छता संबंधी विचारों को स्मरण करते हुए स्वच्छता को केवल किसी अभियान या आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक व्यवहार में उतारने का संदेश दिया गया।
श्रमदान में एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, पार्षद शकुंतला सोनी, रेखा तिवारी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल, अनुराग त्रिसोलिया, अंबरीश वर्मा, पूर्व पार्षद सीमा कैलाश जैन,सपना सरावगी, सहित निगम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। उपयुक्त प्रियंका झारिया, कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, उपयंत्री संजय मिश्रा, शैलेन्द्र प्यासी, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल, योगेश पवार, विजन टीम और टीम ओम साईं विजन के सदस्यों के साथ निगम स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button