भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

गांधी जयंती पर मंत्री सारंग ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश महापौर मालती राय के साथ खादी ग्रामोद्योग स्टोर पहुंचे, खरीदे खादी वस्त्र

गांधी जयंती पर मंत्री सारंग ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश

महापौर मालती राय के साथ खादी ग्रामोद्योग स्टोर पहुंचे, खरीदे खादी वस्त्र

भोपाल, यश भारत। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भोपाल में स्वदेशी और खादी अपनाने का संदेश दिया गया। सहकारिता  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग और भोपाल महापौर  मालती राय खादी ग्रामोद्योग स्टोर पहुंचे दोनों ने खादी वस्त्रों एवं स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। इस अवसर पर मंत्री  विश्वास सारंग ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देशवासियों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिया था। गांधी जी का जीवन सादगी आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन के विचारों से प्रेरित रहा। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि गांधी जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग किया जाए।
सारंग ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता  स्वावलंबन और देश के कारीगरों के सम्मान का प्रतीक है। गांधी जयंती के अवसर पर खादी ग्रामोद्योग स्टोर पहुंचकर उन्होंने नागरिकों से खादी एवं स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं की खरीद से कारीगरों  बुनकरों और छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलता है। इससे  वोकल फॉर लोकल  और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती मिलती है। इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष  पंकज जोशी  उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन सहित एम्पोरियम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button