करंट की चपेट में आने से युवा अधिवक्ता की मौत, डीबी मॉल के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

करंट की चपेट में आने से युवा अधिवक्ता की मौत, भोपाल में गरमाई सियासत,
डीबी मॉल के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग , कांग्रेस ने किया पुतला दहन
भोपाल यश भारत। डीबी मॉल के सामने विद्युत खंभे में करंट आने से युवा अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की दुखद मृत्यु के बाद गुरुवार को भोपाल में सियासत गरमा गई।
घटना को प्रशासन की घोर लापरवाही बताते हुए कांग्रेस पार्टी ने डीबी मॉल के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शहर की विद्युत व्यवस्था और निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए। कांग्रेस का आरोप है कि शहर में खुले विद्युत तार अव्यवस्थित विद्युत खंभे मेट्रो निर्माण कार्यों के चलते खुदी पड़ी सड़कें और स्मार्ट सिटी व्यवस्था की बदहाली के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बावजूद भाजपा सरकार और नगर निगम की ओर से पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने पुतला दहन कर विरोध जताया
प्रदर्शनकारियों ने विद्युत व्यवस्था की तत्काल जांच कराने तथा हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।कांग्रेस ने मांग की कि शहर में खुले विद्युत तारों और जर्जर एवं अव्यवस्थित विद्युत खंभों की जांच कर उन्हें दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।







