मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

उजड़ा परिवार: HEW प्रबंधन की लापरवाही से कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाए आरोप, 30 लाख की मांग पर हंगामा

रीवा। चोरहटा थाना क्षेत्र के जेपी नगर में हैवी इंजीनियरिंग वर्क्स (एचईडब्ल्यू) में कार्यरत  कर्मचारी की मौत पर परिजन ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जेपी नगर निवासी राजेश सौंधिया पिता रामस्वरूप 35 वर्ष की मौत पर परिजन ने 30 लाख की आर्थिक मदद सहित अन्य मांग की है। 

परिजन के मुताबिक, जेपी के इस वर्कशॉप में वे 20 साल से ज्यादा समय से काम कर रहे थे। आरोप है कि शनिवार को ड्यूटी के दौरान तबियत बिगडने के बावजूद उनके इलाज को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। 

 

जिससे उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि प्रबंधन और परिजन के बीच बातचीत चल रही हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button