जबलपुरमध्य प्रदेश

प्रचंड गर्मी का कहर : खड़ी बाइक में लग गई आग, बाल-बाल बचा चालक

जबलपुर, यशभारत। प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। जिसका अंजादा इसी से लगाया जा सकता है कि आज मंगलवार को दोपहर में बरेला के परतला में एक युवक की खड़ी बाइक में अचानक आग लग गयी और पूरी बाइक धूं-धूंकर जल गयी।

बरेला पुलिस ने बताया कि सूचना आई है कि ग्राम परतला में उमरिया निवासी गोलू चक्रवर्ती की बाइक अचानक आग की लपटों से धूंधूंकर जलने लगी। बाइक छाया में खड़ी थी, लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण बाइक जलकर स्वाहा हो गयी। इस हादसे में गनीमत यह रही कि बाइक सवार बाल-बाल बच गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button