भोपालमध्यप्रदेश

अवैध देशी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध देशी पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

भोपाल,यशभारत। राजधानी की टीटी नगर पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक लोहे की देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कटसी खंडहर मकानों के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीटी नगर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सरफराज अनवर (27 वर्ष), पिता मोहम्मद अनवर निवासी पीर गेट थाना कोतवाली बताया। तलाशी लेने पर उसकी कमर से लोहे की बनी देशी पिस्टल और पैंट की जेब से एक जिंदा कारतूस मिला। हथियार के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका पुलिस ने मौके पर ही पिस्टल और कारतूस जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button