Top-5कटनीजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबई

यश भारत ब्रेकिंग… आज शाम 6 बजे खुलेंगे बरगी बांध के गेट नर्मदा घाट पर बढ़ेगा जलस्तर…पढ़े पूरी खबर

जबलपुर, यश भारत। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना (बरगी बांध) के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार 25 सितंबर की शाम 6 बजे बांध के पांच गेट खोले जाएंगे। पांचों गेट को 1 मीटर तक खोला जाएगा। परियोजना प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
शुक्रवार सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 422.85 मीटर दर्ज किया गया, जो पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर से अधिक है। बांध की वास्तविक उपयोगी जल भंडारण क्षमता 3180 एमसीएम के मुकाबले वर्तमान में 3205.50 एमसीएम (100.80 प्रतिशत) पानी भंडारित है। बांध में पानी की आवक करीब 362 क्यूमेक बनी हुई है।
गेट खुलने के बाद बांध से पानी छोड़ा जाएगा, जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है। प्रशासन ने निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button