अतिवृष्टि : 2 दिन स्कूल बंद, बंगाल की खाड़ी से बना स्ट्रांग सिस्टम

सतना। मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 16 जिलों में बारिश होने का अनुमान है। तो वहीं इस अतिवृष्टि को देखते हुए सतना में 2 दिन का अवकाश घोषित किया गया।
प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। फिलहाल टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट है।
इसके अलावा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के कुछ जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।
अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए सतना जिले में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने 26 सितंबर को भी नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
यह आदेश शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय, नवोदय, आईसीएसई सहित सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।
बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ अवदाब अब महत्वपूर्ण मौसमी सिस्टम के रूप में उभर रहा यह स्ट्रॉन्ग हो गया है। 26 सितंबर को असर ज्यादा रहेगा। 27 को भी तेज बारिश होगी। इसके बाद सिस्टम आगे बढ़ जाएगा।







