कटनी

आरसीसी रोड के ऊपर फिर सीसी रोड बनाने का विरोध, जलभराव की आशंका, नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, निर्माण रोकने की मांग

पवई, यशभारत। नगर पंचायत पवई के बीच से गुजरने वाले पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर पहले से बनी आरसीसी सडक़ के ऊपर दोबारा सीसी रोड बनाए जाने का नगरवासियों ने विरोध किया है। नगरवासियों ने एसडीएम समीक्षा जैन को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की। नागरिकों ने बताया कि भारी वाहनों के लिए बाइपास पहले ही बन चुका है और वर्तमान में मुख्य मार्ग पर यात्री बसों व स्थानीय लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद पुरानी आरसीसी सडक़ के ऊपर नई सीसी सडक़ बनाई जा रही है। सडक़ की ऊंचाई बढऩे से बारिश के दौरान आसपास के घरों में पानी घुसने की आशंका जताई गई है। नगरवासियों का कहना है कि पहले से बनी सडक़ के ऊपर दोबारा सडक़ निर्माण का औचित्य स्पष्ट नहीं है। उन्होंने जनहित को देखते हुए निर्माण कार्य की जांच कराकर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने में सामिल प्रभाशंकर गर्ग, अजय देव बुंदेला, रामसेवक सिंगरौल, मुकेश बागरी, रामलखन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
आमजन और व्यापारियों में नाराजगी
सीसी सडक़ निर्माण को लेकर आमजन और व्यापारियों की नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। निर्माण को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित व्यापारी वर्ग द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी हैए इसके बावजूद अब दोबारा सीसी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण शुरू होने के बाद नगरवासियों में इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब सडक़ पहले से मजबूत और सीसी बनी हुई है तो उसी के ऊपर दोबारा सीसी डालने की आवश्यकता आखिर क्यों पड़ी।
क्या कहते हैं लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर की मुख्य सडक़ पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में विकास के नाम पर केवल मौजूदा सडक़ के ऊपर नई सीसी डालने के बजाय भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिवाइडरयुक्त सडक़ का निर्माण किया जाना चाहिए था। इससे यातायात को व्यवस्थित करने के साथ.साथ बाजार क्षेत्र में जाम और अव्यवस्था की समस्या को भी कम किया जा सकता था।नगरवासियों का कहना है कि जिले की सिमरिया और गुनौर जैसी ग्राम पंचायतों में डिवाइडरयुक्त सडक़ों का निर्माण कराया जा चुका है लेकिन पवई जैसे तहसील मुख्यालय और नगर में अब भी सडक़ निर्माण को लेकर वही पुराना तरीका अपनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button