कटनी

जंगलों पर अतिक्रमण, पुलिस ने दी समझाईश, दस्तावेजों का वेरीफिकेशन, वन भूमि खाली करने की हिदायत

कटनी, यशभारत। विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में प्राप्त शिकायतों पर विजयराघवगढ़ पुलिस द्वारा संज्ञान में लेकर कार्यवाही की गई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम कारीतलाई, पिपरा, बम्हौरी, कुसमा स्थित वन विभाग की भूमि पर कुछ बाहरी अज्ञात लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। पुलिस ने इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये उन स्थानों को चिन्हित किया जहां पर वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा था। पुलिस ने ग्राम पिपरा, गुड़ेहा, कुसमा, बम्हौरी, कारीतलाई स्थित वन भूमि जहां अतिक्रमण स्थानों का भौतिक मुआयना करते हुए वहां पर उपस्थित लोगों को पुलिस थाना पहुंच कर अपने पहचान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं वेरीफिकेशन के लिये पाबंद किया था। जिसमें बड़ी संख्या में वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के आधारकार्ड एवं मोबाईल नम्बर प्राप्त किये गये हैं। इस दौरान करीब 250 की संख्या में महिला पुरूष थाना विजयराघवगढ़ परिसर में एकत्र होकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत किये। जिनका वेरीफिकेशन किया जा रहा है। इस दौरान राज्य वन विकास निगम के रेंज आफिसर श्री नायडू एवं उनकी टीम पुलिस थाने में उपस्थित रही। वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों को समझाईश देते हुए बताया गया कि वन भूमि पर अतिक्रमण करना अवैध है। और अतिशीघ्र वन भूमि खाली करने की हिदायत दी गई। अतिक्रमणकारी मुख्य रूप से मैहर, सतना, रीवा, सीधी और शहडोल जिले के निवासी हैं। सभी के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। ताकि कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button