मध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

कार टच को लेकर विवाद : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास फायरिंग से मची अफरा-तफरी

नरसिंहपुर ।शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र के पास  एक बिल्डिंग में गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

20260923092352 AzyNrX4A

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार टच होने को लेकर एक शासकीय कंस्ट्रक्शन ठेकेदार और स्थानीय कोचिंग के छात्रों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद फायरिंग की घटना सामने आई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस ने फायरिंग करने के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों सहित फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button