Delhiकटनीजबलपुरमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

मुड़वारा–सागर रेलखंड की महाप्रबंधक ने पड़ताल,

अब कटनी स्टेशनों के विकास की बारी

मुड़वारा–सागर रेलखंड की पड़ताल

अब कटनी स्टेशनों के विकास की बारीScreenshot 20260921 231901 Photos Screenshot 20260921 231916 Photos

महाप्रबंधक ने रेलपथ, सिग्नलिंग, पुल-पुलियों और ओएचई की जांची व्यवस्था, यात्री सुविधाओं पर भी नजर

कटनी, यशभारत। पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने स्पेशल निरीक्षण यान से कटनी मुड़वारा–सागर रेलखंड का रियर विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान रेलपथ, सिग्नलिंग, पुल-पुलियों, ओएचई और अन्य संरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया। अनुरक्षण एवं अधोसंरचना कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को गुणवत्ता, संरक्षा और समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान सागर सांसद लता वानखेड़े ने स्टेशन विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल कनेक्टिविटी से जुड़े सुझाव महाप्रबंधक के सामने रखे। सागर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, परिचालन और संरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सागर–नारियावली आरओबी की संरक्षा जांची गई, जबकि दमोह स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की प्रगति देखी गई।
कटनी के लिए निरीक्षण इसलिए महत्वपूर्ण है कि मुड़वारा–सागर सेक्शन की समीक्षा सीधे शहर की रेल कनेक्टिविटी और परिचालन व्यवस्था से जुड़ी है। रेलखंड की संरक्षा के साथ अब यात्रियों को कटनी के स्टेशनों पर सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है। जंक्शन के तीनों प्लेटफार्मों पर लिफ्ट, सीढ़ियों और अन्य जरूरी सुविधाओं के साथ मुड़वारा और साउथ रेलवे स्टेशन पर भी यात्री सुविधाओं को बेहतर किए जाने की अपेक्षा है।
निरीक्षण के दौरान प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण)/आरएसपी, मुख्य ब्रिज इंजीनियर और मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
रेलखंड की पड़ताल के बाद अब कटनी के यात्रियों की नजर इस बात पर है कि तीनों स्टेशनों की यात्री सुविधाओं के विस्तार को रेलवे कब अगली प्राथमिकता बनाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button