भोपाल के मिसरोद में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

भोपाल के मिसरोद में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
भोपाल,यश भारत। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र अंतर्गत आशिमा मॉल के पास पुलिस ने स्पा सेंटर में चलाए जा रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक हालत में दो युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि आशिमा मॉल के पास स्थित शिवम हेवेन्स स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। खबर की तस्दीक करने के बाद पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को सेंटर के अंदर से संदिग्ध गतिविधियां होती मिलीं।
पुलिस ने मौके से प्रवीण कुमार, गोलू, सोनाली राजनिवास और जितेंद्र लोधी को हिरासत में लिया है। मिसरोद थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब स्पा सेंटर के संचालक और मकान मालिक के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।







