रंजिश के चलते युवक को मारा चाकू, केस दर्ज

रंजिश के चलते युवक को मारा चाकू, केस दर्ज
भोपाल यश भारत। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज के सामने विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित अरविंद का कॉलेज के सामने जिद्दी और कृष्णा नामक दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने पास में रखा चाकू निकालकर अरविंद पर हमला कर दिया। हमले में घायल अरविंद वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी जिद्दी और कृष्णा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया।







