भोपालमध्य प्रदेश

सागर जहरीली शराब त्रासदी को लेकर आप का विशाल धरना, मृतकों को श्रद्धांजलि देकर पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की उठेगी आवाज

सागर जहरीली शराब त्रासदी को लेकर आप का विशाल धरना,

मृतकों को श्रद्धांजलि देकर पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की उठेगी आवाज

भोपाल, यश भारत। सागर जिले के बड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छापरी गुगरा खुर्द नौराज बराज और बामुरा में हुई कथित जहरीली शराब त्रासदी को लेकर आम आदमी पार्टी भोपाल द्वारा विशाल धरना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ पीड़ित परिवारों को न्याय और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग उठाई जाएगी। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि त्रासदी में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 25 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही जहरीली और नकली शराब के निर्माण बिक्री तथा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। पार्टी ने मामले में दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा पीड़ित परिवारों को न्याय के साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी रखी है। धरने और श्रद्धांजलि सभा के दौरान दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button