जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

कुंडम में 15 एकड़ में लगी फसल खाक: नरवाई में आग लगाने से हुआ हादसा

जबलपुर, यशभारत। नरवाई जलाने पर रोक के बावजूद एक किसान की मनमानी कई दूसरे किसानों के अरमानों पर भारी पड़ा। 15 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल खाक हो गई। कुंडम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दजज़् कर ली है।

कुंडम पुलिस के मुताबिक महेन्द्र कुमार पटेल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पिपरिया मुरझौर हार में खेती है। आधा एकड़ में उसने गेहूं लगाया था। फसल पक कर तैयार थी। मुरझौर हार में ही बेडी उर्फ कमल सिंह बागरी की खेती है। बेडी उर्फ कमल सिंह बागरी ने अपने खेत में लगी गेहूं की फसल काट चुका है।
मना करने के बावजूद नरवाई में आग लगा दी उसने अपने खेत की नरवाई में आग लगा दी थी। ये आग फैल कर उसके खेत तक पहुंचा गया। उसकी पूरी फसल जल गई। लगभग 10 क्विंटल गेहूं का नुकसान हुआ। इसके साथ ही आस-पास दिनेश बागरी, धर्मेन्द्र बागरी, मुन्ना लाल पटेल, प्रदीप पटेल, तेजी पटेल, बेड़ी लाल पटेल की लगभग 15 एकड़ गेहूं की फसल में आग लग गई।

300 क्विंटल गेहूं का नुकसान
लगभग 300 क्विंटल का नुकसान हुआ है। इसके अलावा पानी पाईप, बिजली तार भी जलकर नष्ट हो गए। लगभग 6 लाख 63 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। कुंडम पुलिस ने बेड़ी बागरी के खिलाफ आगजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu