भोपाल

महाकाल की शरण में उमा भारती, पूजन-अभिषेक कर देश-प्रदेश की खुशहाली मांगी

महाकाल की शरण में उमा भारती, पूजन-अभिषेक कर देश-प्रदेश की खुशहाली मांगी
भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सोमवार को उज्जैन पहुंचीं और विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में भगवान महाकाल का पूजन-अभिषेक कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के दौरान उमा भारती ने नंदी हॉल में बैठकर कुछ देर ध्यान लगाया। इसके बाद उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही और नंदी को दुलार भी किया। मंदिर परिसर में वह काफी देर तक धार्मिक भाव में नजर आईं। दर्शन के बाद उमा भारती ने मीडिया से बातचीत में सागर के जहरीली शराब मामले और राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना को लेकर चिंता जताई और संबंधित विषयों पर अपनी बात रखी। महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान उमा भारती ने प्रदेश और देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button