जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दिल्ली के ज्योति नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से 5 लोग घायल, FIR दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध बढ़ता जा रहा है। यहां अपराधी बेखौफ हो गए हैं। ऐसा ही एक मामला नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सामने आया है। यहां ज्योति नगर इलाके के शक्ति गार्डन में सोमवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पांचों घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते यहां फायरिंग की गई।DCP नॉर्थ ईस्ट अभिषेक मिश्रा ने कहा, “इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल लोगों के बारे में हमारे पास कुछ सुराग हैं।” आगे की जांच के लिए पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

ज्योति नगर इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस ने बताया कि 3 मार्च की रात करीब 9 बजे ज्योति नगर थाना पुलिस को फोन आया, जिसमें फायरिंग की बात बताई गई। फोन करने वाले ने बताया कि उसके बेटे को एक व्यक्ति ने गोली मार दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पता लगा की दो पक्षों के बीच फायरिंग की गई है, जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App