भोपालमध्य प्रदेश

नादरा बस स्टैंड से डीआईजी बंगले तक रोजाना लग रहा लंबा जाम

नादरा बस स्टैंड से डीआईजी बंगले तक रोजाना लग रहा लंबा जाम

भोपाल, यशभारत। राजधानी के पुराने शहर में नादरा बस स्टैंड से लेकर डीआईजी बंगले तक रोजाना लग रहे भीषण ट्रैफिक जाम से आम जनता और राहगीर बेहद परेशान हैं। व्यस्त घंटों में इस मुख्य मार्ग पर वाहनों के पहिए पूरी तरह थम जाते हैं, जिससे लोगों का घंटों समय बर्बाद हो रहा है।

इस लंबे जाम की चपेट में क्षेत्र के कई प्रमुख इलाके आ रहे हैं। नादरा बस स्टैंड, धर्म कांटा, लोको गेट, फूटा मकबरा, विशाल शादी हॉल, छोला रोड, गणेश मंदिर और डीआईजी बंगले तक सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों का कहना है कि रोजाना बन रही इस गंभीर समस्या के बावजूद ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह बेखबर और बेपरवाह बनी हुई है।

अव्यवस्थित यातायात और सड़कों पर बढ़ते दबाव को संभालने के लिए मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी न के बराबर रहती है। लगातार लग रहे इस लंबे जाम से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button