कटनी

नहीं रूक रही गांजा की तस्करी, गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, उमरियापान पुलिस ने 720 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। जिले में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में उमरियापान पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक बुजुर्ग आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उमरियापान थाना प्रभारी महेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान देवरी मंगेला यात्री प्रतीक्षालय के पास पुलिस टीम को अचानक एक संदिग्ध बुजुर्ग व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रामप्रकाश पटेल निवासी पड़ारिया खुर्द बताया। चेक करने पर आरोपी के कब्जे से 720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसे वह विक्रय करने के उद्देश्य से ले जा रहा था। जप्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 7200 रुपये है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गांजे को जप्त किया और आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। कार्यवाही में थाना प्रभारी महेन्द्र जायसवाल, उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आशीष झारिया, दिनेश रजक, आरक्षक सतेन्द्र चौरसिया, नीलेश पटेल, मोहन मुबेल की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button