भोपालमध्य प्रदेश

हमीदिया में मरीज के परिजन खुद धकेल रहे स्ट्रेचर,  व्यवस्था पर सवाल, देखे वीडियो

हमीदिया में मरीज के परिजन खुद धकेल रहे स्ट्रेचर,  व्यवस्था पर सवाल, देखे वीडियो

एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक मरीज को ले जाने के लिए नहीं मिला स्टाफ

भोपाल, यश भारत। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल हमीदिया अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में मरीज को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर तो मौजूद है, लेकिन उसे चलाने के लिए स्टाफ नहीं मिला। ऐसे में मरीज के परिजनों को ही स्ट्रेचर संभालकर अस्पताल के गलियारों से गुजरना पड़ा।
परिजन मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाकर खुद धक्का देते नजर आए। अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखभाल और उन्हें जरूरत के मुताबिक एक वार्ड से दूसरे स्थान तक सुरक्षित पहुंचाना अस्पताल की व्यवस्था का हिस्सा है। इसके बावजूद परिजनों को यह जिम्मेदारी उठानी पड़े तो अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
गंभीर मरीजों की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button