मध्य प्रदेशराज्य

पेट्रोल पंप लूट कांड : काली स्कॉर्पियो गैंग का कारनामा, नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम, क्षेत्र में हड़कंप …. देखें पूरा वीडियो

मनेरी। मंडला जिले के मनेरी गांव में देर रात पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि रात करीब 2:30 बजे ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो से पहुंचे करीब 8 से 10 बदमाशों ने अतुलित फिलिंग स्टेशन, मनेरी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप को निशाना बनाया।

रात के सन्नाटे में अचानक बदमाशों के पहुंचने और कथित लूट की वारदात से पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

 

पुलिस अब पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि ब्लैक स्कॉर्पियो और वारदात में शामिल संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बदमाश किस दिशा से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद किस रास्ते से फरार हुए।

 

घटना में कितनी रकम या अन्य सामान लूटा गया, बदमाशों ने किस तरह वारदात को अंजाम दिया और क्या उनके पास हथियार थे—इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही लूट की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

 

मनेरी जैसे क्षेत्र में आधी रात पेट्रोल पंप पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित रास्तों के CCTV फुटेज सहित अन्य सुराग जुटा रही है।

इनका कहना है…

लूट कि जांच की विवेचना जारी है गाड़ी में नम्बर नहीं था सीसीटीवी केमेरा के फुटेज से पुलिस सुराग जुटा रही है |

शंशाक शुक्ला, प्रभारी मनेरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button