जहरीली शराब पीने से मौतों के बाद अवैध शराब पर पुलिस का एक्शन, कई ठिकानों पर दबिश, भारी मात्रा में शराब बरामद, महुआ लाहन किया नष्ट

कटनी, यशभारत। सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद अवैध शराब बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। सोमवार को कुठला एवं बरही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की और महुआ लाहन को नष्ट कराया। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से हडक़म्प मच गया है। कुठला थाना प्रभारी अखलेश दाहिया ने बताया कि पुलिस द्वारा ग्राम हरदुआ में सोनिया बाई पति राकेश उर्फ जौलोर कुचबंधिया, माया बाई कुचबंधिया पति गणेश कुचबंधिया, जालौर कुचबंधिया पिता गुड्डे कुचबंधिया सभी निवासी कुचबंधिया मोहल्ला हरदुआ के ठिकानों पर दबिश दी गई। तीनों आरोपियों से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई एवं करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, सहायक उप निरीक्षक रवि शुक्ला, श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, सविता, अजय यादव, रामेश्वर सिंह, आलोक तिवारी, शिवशंकर दुबे, विद्यानन्द मिश्रा, ताहिर, अनुराग, मनोज सिंह, विजय प्रजापति, दिव्या, विवेक, प्रभाकर, विजय राणा एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
बरही पुलिस ने जब्त की 20 लीटर कच्ची शराब
इसी तरह बरही पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की है। बरही थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे ने बताया कि दबिश के दौरान दु:खी बाई भूमिया पति भाई राम भूमिया निवासी बरनमहगवां से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब, राजू कोल पिता खोपिया कोल निवासी हदरहटा से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं रामचरण कोल पिता संपत कोल निवासी घांघरौटा से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर 34 एक आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।






