भोपाल
यश भारत ब्रेकिंग – भदभदा डेम का गेट खुला, लबालब हुआ बड़ा तालाब – पूजा-अर्चना के बाद खोला गया 6 नंबर गेट, महापौर और निगम आयुक्त रहे मौजूद

यश भारत ब्रेकिंग – भदभदा डेम का गेट खुला, लबालब हुआ बड़ा तालाब
– पूजा-अर्चना के बाद खोला गया 6 नंबर गेट, महापौर और निगम आयुक्त रहे मौजूद
देखें वीडियो –
भोपाल, यशभारत। लगातार बारिश के बाद भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर लबालब होने पर शुक्रवार शाम को भदभदा डेम का एक गेट खोला गया। पूजा-अर्चना के बाद डेम का 6 नंबर गेट खोला गया, जिससे पानी की निकासी शुरू हो गई।
इस दौरान महापौर, एमआईसी सदस्य और नगर निगम आयुक्त सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे। डेम का गेट खुलते ही पानी की तेज धार देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटने लगी। बड़े तालाब के पूर्ण जलभराव के बाद भदभदा डेम का गेट खोला जाना भोपाल के लिए खास नजारा रहा। जलस्तर और पानी की निकासी पर निगम एवं संबंधित विभागों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
देखें वीडियो







