कटनी

चैन स्नेचिंग की वारदात का 24 घंटे में पर्दाफाश, बदमाश को रंगनाथनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। रंगनाथनगर थाना क्षेत्र के महाजन टाल के सामने 3 अगस्त को हुई चैन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में भट्ठा मोहल्ला निवासी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने का मंगलसूत्र जप्त कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध है। रंगनाथनगर थाना प्रभारी अरूणपाल सिंह ने बताया कि 3 अगस्त को नेहा वर्मा पति पंकज वर्मा निवासी पुलिस लाईन बोरी पारा हाल राजेश किराना गली के बगल से अंबिकापुर सुबह 4.10 बजे अपने परिवार के साथ भोपाल से कटनी आई थी और मुड़वारा स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 5 के पास से कटनी साऊथ स्टेशन जाने के लिये अपने पति के साथ आटो का इंतजार कर रही थी, तभी महाजन टाल के सामने एक अज्ञात व्यक्ति उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग गया, जिसकी कीमत एक लाख 10 हजार रूपए आंकी गई है। रिपोर्ट पर मामला कायम किया गया। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश की। कड़ी मेहनत के बाद आरोपी रचित उर्फ रोहित विश्वकर्म निवासी लक्षमी पान भंडार के पास भट्ठा मोहल्ला को गिरफ्तार मंगलसूत्र जब्त किया गया। आरोपी की गिरफ्ताराी में थाना प्रभारी अरूणपाल सिंह, एएसआई बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक अनिल विश्वकर्मा, आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक अर्जुन तिवारी, आरक्षक लालजी यादव, आरक्षक वीरेन्द्र दहायत, महिला आरक्षक पूनम पांडे एवं रमजान संदीप की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button