कटनी

जन्माष्टमी पर रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एएसपी ने किया जुलूस मार्ग और मंदिरों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

कटनी, यशभारत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए कटनी पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान संभाल ली है। एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में एएसपी कमल मौर्य के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख मंदिरों और जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एएसपी कमल मौर्य एवं डीएसपी अजाक शिवा पाठक ने लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री सत्य नारायण मंदिर सहित प्रमुख आयोजन स्थलों और निर्धारित जुलूस मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग पर संभावित भीड़ और यातायात दबाव वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां विशेष पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आयोजक मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर यातायात टीआई अनूप सिंह, निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा, शशिभूषण दुबे, किशोर कुमार द्विवेदी तथा आयोजक मंडल के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कटनी पुलिस ने कहा कि जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button