नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर रंगनाथनगर पुलिस का कडा प्रहार, 9 हजार नाईट्राबेट टैबलेट के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। पुलिस मुख्यालय द्वारा नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत कटनी जिले को नशा मुक्त बनाने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अति पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य, उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरी अरूणपाल सिंह द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एंव संदिग्ध व्यक्तियो को चेक किया जा रहा है, दिंनाक 01/08/2026 को पेट्रोलिंग दौरान आर्डनेस फैक्ट्री ग्राउंड के पीछे दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में एक प्लास्टिक की बोरी लिये दिखाई दिये जो दोनो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकडा, नाम पता पूछने पर अपना नाम पंकज उर्फ देवा मिश्रा एंव देवा कोल बताये जो संदेस्पद स्थिति को देखते हुये उसके हाथ मे लिये एक सफेद रंग की प्लाटिक की बोरी को खोलकर देखने पर नशे मे लिए उपयोग की जाने वाली 30 पैकेट अवैध मादक पदार्थ NITRAZEPAM (नाईट्राबेट) की 9,000 गोलिया रखना पाया गया संदेहियो द्वारा बताया गया कि इन गोलियो का उपयोग नशे के लिये किया जाता है एवं प्रत्येक गोली की कीमत 25 रूपये होना बताया जिसकी बाजारू कीमत लगभग 2,25,000/- रूपये होना बताये जो मौके पर मादक पदार्थ नाईट्राबेट की गोलियो को आरोपियो के कब्जे से जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुये अपराध क्र. 331/2026 धारा 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट, 5/13 म.प्र.ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपीगणो को जेल भेजा गया। आरोपियो द्वारा बताया गया की उक्त नाईट्राबेट गोलियो को खरीद कर लाते थे जिस संबध मे विवचेना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी- 1) पंकज उर्फ देवा मिश्रा पिता स्व. राजन कुमार मिश्रा उम्र 38 साल निवासी रिलेक्सो शो रूम के पीछे बरगवां थाना रंगनाथ नगर (2) देवा कोल पिता स्व. बबलू कोल उम्र 21 साल निवासी रिलेक्सो शो रूम के पीछे बरगवां थाना रंगनाथ नगर।
जप्ती- NITRAZEPAM टेवलेट की 30 पैकेट में 9000 गोलिया, वजन 5760 ग्राम कीमती 40500 रूपये, बाजारू कीमत 2,25,000/-1
उल्लेखनीय भूमिका-
कार्रवाई में उप. निरी. अरूणपाल सिंह थाना प्रभारी रंगनाथनगर, सउनि बहादुर सिंह, प्र.आर. लालजी यादव, प्र.आर. महेन्द्र दुबे, प्र.आर. अजय तिवारी, प्र. आर. असंत सिंह, प्र.आर. उमारमन बागरी, प्र.आर. रामनेश शुक्ला आर. वीरेन्द्र दहायत, रोशन तिवारी, निर्भय सिंह, अंकित पटेल, संतोष यादव, म.आर रूचिका, नीलम एनआरएस रमजान, संदीप एंव साईबर सेल से आरक्षक अमित की सराहनीय भूमिका रही।







