कटनी

कटनी पहुंचे आप सांसद संजय सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कटनी, यशभारत। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज सुबह कटनी पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर आम आदमी पार्टी और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। संजय सिंह स्टेशन से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे तथा विश्राम किया। दोपहर 12 बजे उन्हें घंटाघर में आमसभा को संबोधित करना था। उनके साथ लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर भी जनसभा में उपस्थित रहने वाले हैं।
फायर ब्रांड नेता संजय सिंह के आगमन को लेकर पार्टी में विशेष उत्साह नजर आया। संजय सिंह खासतौर पर मोदी सरकार की नीतियों के प्रति हमलावर रहते है। उनका तीखा भाषण सुनने सुबह 11 बजे से घंटाघर में कार्यकर्ताओं और आम जनता का पहुंचना शुरू हो गया था। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बिन्देश्वरी पटेल एवं आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अनिल सिंह सेंगर ने बताया कि संवैधानिक संस्थाओं पर बढ़ते अविश्वास एवं निजीकरण विषय पर नेता अपनी बात रख रहे हैं। स्थानीय मुद्दों में बुजबुजा डोकरिया के किसानों से छीनी गई भूमिए कटनी में पीपीपी मॉडल पर बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेजए पहाड़ और नदियों का अवैध दोहन के साथ मौजूदा राजनीति पर चर्चा का एजेंडा है। सभा को सफल बनाने में प्रभात पांडे, सचिन शर्मा, राजय रजक, विष्णु बाजपेई, डॉक्टर सचिन कुशवाहा, सरवन सोनी, शुभम राय, बाल्मिक विश्वकर्मा आदि सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button