EOW का बड़ा शिकंजा: कार्यपालन यंत्री के 3 ठिकानों पर एक साथ छापा, नकदी और स्कॉर्पियो बरामद… देखें पूरा वीडियो

बालाघाट। भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति की शिकायत को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, ईओडब्ल्यू ने गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यपालन यंत्री के. के. सिंघारे से जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की।
अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब छह बजे बालाघाट स्थित उनके सरकारी आवास, भोपाल स्थित ठिकाने और छिंदवाड़ा स्थित ठिकाने पर ईओडब्ल्यू की टीमों ने एक साथ जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान बालाघाट स्थित सरकारी आवास से करीब ढाई लाख रुपये नकद, खाली लिफाफे और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किए जाने की जानकारी अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों के मुताबिक के. के. सिंघारे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। इसी शिकायत के आधार पर ईओडब्ल्यू ने एक साथ तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की। टीमों द्वारा संबंधित दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड, नकदी और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की जा रही है।







