मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस वाहन से टकराए घायल युवक की मौत : दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती; चालक पर केस दर्ज

मंडला| जिले के अंजनिया चौकी क्षेत्र में पुलिस बोलेरो से बाइक टकराने के बाद घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। हादसा छिंदीटोला के पास हुआ था। पुलिस ने शासकीय वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, घटना बुधवार को हुई थी। जानकारी के अनुसार, कांशखेड़ा निवासी परशु यादव (30) और बघरोड़ी निवासी देवा धुर्वे (27) बाइक से मेढ़ाताल डीजल लेने जा रहे थे। छिंदीटोला के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी पुलिस बोलेरो से टकरा गई। घायल देवा धुर्वे ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियां होने के कारण खड़ी बोलेरो दिखाई नहीं दी और हादसा हो गया।

 

हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को परशु यादव की मौत हो गई। वहीं, देवा धुर्वे का इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में शासकीय वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button