देश

मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का एडिशनल डायरेक्टर बताकर 50 लाख ठगे

मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का एडिशनल डायरेक्टर बताकर 50 लाख ठगे
– तृप्ति सिंह पर चौथी एफआईआर दर्ज
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम में एडिशनल डायरेक्टर होने का दावा कर लोगों को ठगने के आरोप में तृप्ति सिंह के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है। बागसेवनिया पुलिस ने होटल लीज पर दिलाने का झांसा देकर 50 लाख रुपये लेने के आरोप में तृप्ति के साथ उसके भाई सुधांशु सिंह और साथी प्रखर को भी आरोपी बनाया है। सिवनी निवासी 31 वर्षीय गगन उपवंशी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे होटल लीज पर दिलाने का भरोसा दिलाया था। विश्वास में लेकर उससे 50 लाख रुपये ले लिए गए। लंबे समय तक होटल लीज पर नहीं मिलने के बाद फरियादी ने आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई।
जांच में उसे पता चला कि तृप्ति सिंह आईएएस अधिकारी नहीं है। इसके बाद उसने 28 अगस्त को बागसेवनिया थाने में शिकायत दी। पुलिस ने करीब पांच दिन की जांच के बाद मंगलवार देर रात तृप्ति, सुधांशु और प्रखर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया। तृप्ति के खिलाफ यह चौथा मामला बताया जा रहा है। भोपाल के अलावा अशोकनगर में भी उसके और साथियों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button