बीमा सप्ताह में हम जानें भारत को बेहतर का संदेश एलआईसी भोपाल मंडल में 1 से 7 सितंबर तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम

बीमा सप्ताह में हम जानें भारत को बेहतर का संदेश
एलआईसी भोपाल मंडल में 1 से 7 सितंबर तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम
भोपाल, यश भारत। भारतीय जीवन बीमा निगम के भोपाल मंडल द्वारा बीमा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष 1 से 7 सितंबर तक मनाए जाने वाले इस सप्ताह के तहत बीमा जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष कार्यक्रमों में हम जानें भारत को बेहतर जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को देश की विविधता विकास और सामाजिक जिम्मेदारियों से परिचित कराने पर जोर दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य बीमा के महत्व के साथ लोगों में वित्तीय सुरक्षा और भविष्य की बेहतर योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। बीमा सप्ताह के दौरान एलआईसी अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें बीमा योजनाओं की जानकारी देने के साथ आम लोगों को जीवन में वित्तीय सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बचत सुरक्षा और भविष्य की आर्थिक जरूरतों के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने का संदेश दिया जाएगा।







