कटनी

पुलिस ने दो जुआ फड़ों पर दी दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार, रोहनिया और भुड़सा में बड़वारा पुलिस की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। जिले में जुआ और सट्टी जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के लिए बड़वारा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 8 जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से कुल 5 हजार रूपए की राशि भी जब्त की है। बड़वारा पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि पुलिस को ग्राम रोहनिया में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिली, जिस पर दबिश देकर तीन लोगों को पकडक़र जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद ग्राम भुड़सा में भी जुआ फड़ पर छापेमारी की गई, जहां से 5 लोगों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों स्थानों से 8 जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 हजार की जुआ राशि बरामद की। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, एएसआई मोनेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह, सतेन्द्र सिंह, रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक पवनराज, वीरेन्द्र चढ़ार, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, गौरीशंकर राजपूत एवं बृजलाल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button