भोपालमध्य प्रदेश

चित्रकूट में अतिवृष्टि से बाढ़ के हालात, सेमरावल मंदाकिनी नदियां उफान पर प्रशासन अलर्ट मोड पर, राहत-बचाव कार्य तेज, प्रभावितों के लिए भोजन पानी और चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश भोपाल यश भारत।

चित्रकूट में अतिवृष्टि से बाढ़ के हालात, सेमरावल मंदाकिनी नदियां उफान पर

प्रशासन अलर्ट मोड पर, राहत-बचाव कार्य तेज, प्रभावितों के लिए भोजन पानी और चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश

भोपाल यश भारत। चित्रकूट जिले में लगातार हुई अतिवृष्टि के बाद सेमरावल और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों के लिए भोजन पेयजल चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव एम सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button