मध्य प्रदेशराज्य

जंगल में खूनी संघर्ष: मवेशी चराने से रोका तो चौकीदार के बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

सागर, यशभारत | जैसीनगर थाना क्षेत्र के सैन कुआं गांव में वन विभाग के प्लांटेशन में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में एक 33 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राहतगढ़ वन रेंज अंतर्गत आने वाली काली पठार बीट के सैन कुआं गांव स्थित वन विभाग के प्लांटेशन में गोपाल अहरवार चौकीदार के पद पर तैनात हैं। शनिवार को उनके स्थान पर उनका 33 वर्षीय बेटा रामराज अहरवार प्लांटेशन की देखरेख करने गया था।

इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग प्लांटेशन में अपनी भैंसें चरा रहे थे। जब रामराज ने उन्हें नर्सरी के पौधों को नुकसान पहुंचाने से रोका और मवेशी बाहर निकालने को कहा, तो आरोपी आक्रोशित हो गए। बहस बढ़ते ही आरोपियों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से रामराज पर जानलेवा हमला बोल दिया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हमले में रामराज गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल रामराज को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

 

थाना प्रभारी जेपी ठाकुर ने बताया कि मृतक के पिता गोपाल अहरवार की रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आरोपी वीर सिंह, सुरेंद्र, राजेंद्र, मंजी और शिवराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button