भोपालमध्य प्रदेश

तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठी महिला अभ्यर्थी बेहोश नीलम पार्क में वर्ग 2 और 3 की पदवृद्धि को लेकर आंदोलन जारी, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठी महिला अभ्यर्थी बेहोश

नीलम पार्क में वर्ग 2 और 3 की पदवृद्धि को लेकर आंदोलन जारी, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

भोपाल यश भारत। शिक्षक भर्ती 2025 में वर्ग 2 और वर्ग 3 के पद बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन शुक्रवार को उस समय गंभीर हो गया जब तीन दिन से भूख हड़ताल कर रही एक महिला अभ्यर्थी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। साथी अभ्यर्थियों ने तत्काल उसे संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया । अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग को लेकर वे लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। नीलम पार्क में चल रहे धरने के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल भी शुरू की है। इसी क्रम में महिला अभ्यर्थी लगातार तीन दिनों से बिना भोजन के अनशन पर बैठी थी। शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह धरनास्थल पर ही बेहोश हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद अभ्यर्थियों में अफरा तफरी की स्थिति बन गई। साथियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार शुरू किया गया।

पद बढ़ाने की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग वर्ग 2 और वर्ग 3 शिक्षक भर्ती में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने की है। उनका तर्क है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी चयन की पात्रता रखते हैं लेकिन सीमित पदों के कारण सभी को अवसर नहीं मिल पा रहा है। अभ्यर्थियों ने सरकार से भर्ती में पदवृद्धि कर अधिक उम्मीदवारों को नियुक्ति का अवसर देने की मांग की है। महिला अभ्यर्थी के बेहोश होने की घटना के बाद आंदोलन स्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। अभ्यर्थियों ने सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की है ताकि आंदोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत न पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button