भोपालमध्य प्रदेश

नर्मदा में गंदे नालों का पानी मिलाना बंद करने की मांग

Table of Contents

नर्मदा में गंदे नालों का पानी मिलाना बंद करने की मांग

– मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भोपाल, यश भारत। माँ नर्मदा प्रदूषण मुक्ति जनजागृति आंदोलन एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस धर्म एवं मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा ऋचा गोस्वामी ने नर्मदा नदी को प्रदूषण से मुक्त कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में नर्मदा में गिर रहे गंदे नालों के पानी को त्वरित प्रभाव से बंद करने तथा स्थायी शुद्धिकरण व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। ज्ञापन कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के माध्यम से प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, कांग्रेस प्रवक्ता अपराजिता पांडे एवं कांग्रेस प्रवक्ता अमिता पांडे उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने कहा कि नर्मदा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाना समय की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button