रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता आईपीएल 2026 का खिताब, फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता आईपीएल 2026 का खिताब, फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया
भोपाल, यश भारत।
आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया। पहले गेंदबाजी करते हुए बेंगलुरु के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और गुजरात को 20 ओवर में 155 रन के स्कोर पर रोक दिया। गुजरात की ओर से कुछ बल्लेबाजों ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल नहीं हो सकी।
जवाब में बेंगलुरु ने लक्ष्य का पीछा करते हुए संयमित बल्लेबाजी की। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि मध्यक्रम के खिलाड़ियों ने भी उपयोगी योगदान दिया। कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने दबाव के क्षणों में बेहतरीन खेल दिखाया और लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर अपनी ताकत साबित करते हुए आईपीएल 2026 की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।






