भोपालमध्य प्रदेश
वाइन शॉप के पास चाकू मारकर युवक की हत्या

वाइन शॉप के पास चाकू मारकर युवक की हत्या
भोपाल, यशभारत। राजधानी के गौतमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोला वाइन शॉप के पास चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 20 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सचिन को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
शुरुआती जांच और मर्ग की पड़ताल के आधार पर गौतमनगर पुलिस ने फरियादी यशवंत पंथी की शिकायत पर आरोपी राकेश के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। वही पुलिस की टीम आरोपी राकेश की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।







