जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन खत्म, सरकार ने मानी CJP की सभी मांगें

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन खत्म, सरकार ने मानी CJP की सभी मांगें
भोपाल, यशभारत। कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर चल रहा छात्र आंदोलन तुरंत प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ CJP प्रतिनिधियों की तीन दौर की वार्ता के बाद शनिवार 25 जुलाई को सभी तीन प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई। इसके बाद दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया गया।
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने बताया कि 20 जुलाई से शुरू हुई वार्ता के तीसरे दौर में सरकार ने उनकी सभी मांगें स्वीकार कर ली हैं। सरकार के साथ बनी सहमति के तहत:
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएंगे तथा भविष्य में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने पर सहमति बनी है।
CJP प्रवक्ताओं के अनुसार, सरकार की ओर से इन फैसलों का लिखित प्रमाण मंगलवार (28 जुलाई) तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। संगठन ने जंतर-मंतर पर मौजूद सभी प्रदर्शनकारियों से तुरंत अपने-अपने घर लौटने की अपील की है।






