भोपालमध्य प्रदेश

अशोका गार्डन क्षेत्र में दो युवकों ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

अशोका गार्डन क्षेत्र में दो युवकों ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल,यशभारत। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग कॉलोनियों में दो युवकों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं।

पहली घटना संतोष नगर कोलुआ क्षेत्र की है, जहां 26 वर्षीय राजकुमार लोधी पिता गुलाब सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। वहीं दूसरी घटना में अशोका गार्डन निवासी उदय पिता दीपेंद्र साहू ने भी अपने मकान में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button