भोपालमध्य प्रदेश

युवा कांग्रेस प्रशिक्षण में संगठन मजबूती और डिजिटल रणनीति पर मंथन उमंग सिंघार और जीतू पटवारी ने युवा पदाधिकारियों को दिया मार्गदर्शन

युवा कांग्रेस प्रशिक्षण में संगठन मजबूती और डिजिटल रणनीति पर मंथन

उमंग सिंघार और जीतू पटवारी ने युवा पदाधिकारियों को दिया मार्गदर्शन

भोपाल यश भारत। राजमार्ग स्थित श्रीलीला होटल एवं रिसॉर्ट में आयोजित मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर मंथन हुआ। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ संजय शर्मा ने युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान युवा कांग्रेस की संगठनात्मक भूमिका डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग सोशल मीडिया रणनीति नेतृत्व क्षमता के विकास और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा राष्ट्रीय सचिव एवं सोशल मीडिया चेयरमैन मनु जैन प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान सह-प्रभारी रूपेश भदौरिया प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एनपी प्रजापति नरसिंहपुर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत लाखन सिंह पटेल शोभा सिंघई मनीष राय अभिनव ढिमोले और राजा पलिया समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button