जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पिकअप वाहन को लेकर पिता से था नाराज

जबलपुर, यशभारत

जबलपुर, यशभारत। बरगी थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 18 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गायत्री नगर निवासी 18 वर्षीय जुनैद हुसैन के पिता जाकिर हुसैन ने बताया कि उनका बेटा कुछ दिनों से पिकअप वाहन खरीदने की मांग कर रहा था। पिता ने उसे पढ़ाई पूरी करने के बाद वाहन खरीदने की बात कही थी। इसी बात को लेकर जुनैद नाराज चल रहा था।

20 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे पिता ने बेटे के कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर मिला। परिजन तत्काल उसे बरगी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर बरगी थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर छात्र के आत्मघाती कदम के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों के बयान सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button