जबलपुरमध्य प्रदेश

दलपतपुर घाट पर डूबी बुजुर्ग महिला का शव तीन दिन बाद मिला

स्नान के दौरान हुआ था हादसा

जबलपुर, यशभारत। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के दलपतपुर घाट पर नहाने के दौरान नर्मदा नदी में डूबी बुजुर्ग महिला का शव घटना के तीन दिन बाद बुधवार को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार चौकी लाल निवासी 75 वर्षीय कुसुम बाई लोधी, पति मूलचंद लोधी, 20 जुलाई को दलपतपुर घाट पर स्नान करने गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गईं। घटना के बाद परिजनों ने भेड़ाघाट थाने में गुमशुदगी एवं डूबने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय स्तर पर उनकी तलाश शुरू की गई।

लगातार तीन दिन तक चले खोज अभियान के बाद बुधवार को महिला का शव नदी से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button